फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष के मुकाबले अधिक पड़ेगी ठंड

विज्ञापन
पडरौना नगर के रोडवेज परिसर में अलाव पर हाथ सेकते यात्री।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दस वर्ष के मुकाबले अधिक पड़ेगी ठंड
विज्ञापन

- 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार
- बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मवेशियों का रखें ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। इस बार ठंड दस साल का रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक ने आगाह किया है कि इससे बचाव की पूरी कोशिश करें। आगामी 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मवेशियों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुशीनगर में ठंड अधिक पड़ने की संभावना जताई गई है। पिछले दस वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक ठंड पड़ेगी। आगामी 15 जनवरी तक मौसम उतार चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति सचेत रहना चाहिए। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और पशुओं को ठंड से बचाव के लिए लोगों को विशेष इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से निपटने के लिए तैयार है शहर
नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि ठंड से शहर के लोगों को बचाव के लिए नगर में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाया गया है। यदि कोई व्यक्ति अलाव की मांग कर रहा है उसे तत्काल लकड़ी मुहैया कराई जा रही है। नगर के जलकल भवन परिसर में नगर पालिका की तरफ से बने 50 बेड के रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों के लिए गर्म पानी, नाश्ता और भोजन के अलावा रूम हीटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यदि किसी को ठंड से बचाव के लिए अन्य कोई मदद चाहिए तो नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें