पडरौना। बिजली विभाग की ओर से सोमवार को नगर में अभियान चलाकर 20 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। एसडीओ ने बकाएदारों से शीघ्र बिल जमा करने को कहा। पडरौना नगर के टाउन-2 में एसडीओ दीपक कुमार की अगुवाई में विभाग के कर्मचारी सघन चेकिंग और बकाया वसूली के अभियान पर निकले थे। इस दौरान बकाएदारों से दो लाख रुपये जमा कराए गए।
बड़े 20 बकाएदारों की तरफ से बिल नहीं जमा करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया। एसडीओ ने कहा कि नगर के बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। अब चिह्नित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान में संतोष मिश्र, राजेश दूबे, राजन सिंह, संजय साहनी, मुकेश सिंह, अनिल तिवारी, सेराज आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।