फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी का आरोप, किया हंगामा

Mon, 06 Nov 2017 11:56 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लाेग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला/मोतीचक।  पूर्वांचल बैंक की रगड़गंज शाखा पर सोमवार को खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। वे किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए कर्ज को माफ कराने के एवज में फिल्ड अफसर पर रुपये लेने का आरोप लगा रहे थे। हियुवा जिलाध्यक्ष ने पहुंचकर एसडीएम से बात की तो कुछ देर बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। देर शाम रामकोला थाने में ब्रांच मैनेजर का कार्य देख रहे फिल्ड अफसर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया। 
विज्ञापन


पूर्वांचल बैंक की रगड़गंज शाखा पर सोमवार को काफी संख्या में खाताधारक पहुंचे। उन लोगों ने अपने किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण को माफ कराने की मांग की, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना व कई अन्य नेता पहुंच गए। उन्होंने किसानों और खाताधारकों की बातें सुनने के बाद एसडीएम कप्तानगंज को फोन पर सूचना दी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सुनील कुमार को मौके पर भेजा।

हंगामा कर रहे लोगों ने उनके सामने आरोप लगाया कि केसीसी पर ऋण माफ कराने के बदले मैनेजर का कार्य देख रहे फिल्ड अफसर प्रवीण कुमार ने सुविधा शुल्क की मांग की थी। वहां मौजूद रगड़गंज के किसान दीपक यादव ने 15 हजार रुपये, बड़हरा के इंद्रासन ने 12 हजार रुपये और नरायनपुर चरगहां के रामप्रवेश ने 14 हजार रुपये देने का आरोप लगाया। वहीं राजपुर के शारदा चौरसिया ने भी रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। इसी तरह कई अन्य खाताधारकों ने भी ऋणमाफी के बदले रुपये मांगे जाने की शिकायत की। तब नायब तहसीलदार ने रामकोला थाने के एसओ को बुलाकर शिकायतकर्ताओं से उनके पासबुक की छायाप्रति के साथ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। उसके बाद किसान और अन्य खाताधारक शांत हुए। हालांकि शाखा प्रबंधक/फिल्ड अफसर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि जो रुपये किसान देने की बात कह रहे हैं, उसे उन्होंने संबंधित किसानों के खाते में जमा कर दिया है। परंतु किसानों का कहना था कि खाते का मिलान कराने पर वह रकम उनके खाते में नहीं दिखा रहा है। इसकी जानकारी होने पर बैंक के एरिया मैनेजर केके मल्ल भी पहुंचे थे। इस दौरान एसओ श्रीप्रकाश, लेखपाल शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, फेकू यादव, दीनानाथ, रामचरन, धर्मेंद्र यादव, कौशल कुमार, बच्चा सिंह, ज्ञानचंद कुंवर, अखिलेश यादव, दुर्गा सिंह, पवन गुप्ता, राजकुमार, रामप्यारे आदि मौजूद थे। 

एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि देर शाम उपभोक्ताओं की तरफ से तहरीर मिली जिसके साथ 37 ने अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति भी संलग्न की है। तहरीर के आधार पर फिल्ड अफसर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें