फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर निवर्तमान सभासद ने अपनी ही बंदूक से की खुदकुशी, परिजन हैरान

Mon, 20 Mar 2023 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

परिजनों के मुताबिक, अजीत काफी समय से तनाव में (अवसादग्रस्त) थे। बताया जा रहा है कि बंदूक उनके चाचा के नाम से है। उसी से गोली मार लिए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतक निवर्तमान सभासद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद ने सोमवार को सुबह करीब आठ बजे घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह आर्थिक समस्या और माता-पिता की बीमारी की वजह से मानसिक तनाव में आना बताया जा रहा है। काफी मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के सभासद के इस आत्मघाती कदम उठाने से लोग हतप्रभ हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी अजीत सिंह उर्फ बुच्चन (30)  सोमवार की सुबह अपने कमरे में थे। पत्नी संध्या सिंह मंदिर पूजा करने गई थीं। घर में दस वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ लड्डू था। अजीत के बीमार माता-पिता व अन्य लोग अपने कमरे में थे। इसी दरम्यान वह चाचा की दो नाली बंदूक लेकर छत पर बने स्टोर रूम में पहुंचे। उनके पीछे शौर्य भी पहुंच गया।


इसे भी पढ़ें: पिता ने लगाई पुलिस से गुहार: साहब... शराबी बेटे को जेल भेजिए, नहीं होने देगा बेटी की शादी

विज्ञापन

अजीत ने उसे पानी लाने को कहकर भेज दिया, तभी गोली चलने की तेज आवाज सुनकर उनका भतीजा लालू दौड़कर पहुंचा, जहां अजीत के सिर का आधा हिस्सा उड़ गया था। खून से पूरा फर्श और लथपत शव पड़ा था। लालू के शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े व दृश्य देखकर हक्के-बक्के रह गए। पूजा करके लौटी पत्नी सहित परिजनों का चीत्कार घर में गूंजने लगी।
विज्ञापन


पिता दिनेश सिंह के लीवर का ऑपरेशन हुआ था व मां लक्ष्मी देवी हृदय रोग से पीड़ित हैं। अजीत आर्थिक समस्या को लेकर कुछ महीने से अवसाद में थे। इलाज भी चल रहा था, लेकिन अचानक उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर खड्डा थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

 

इस संबंध में खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का कहना है कि आर्थिक समस्या और माता-पिता की बीमारी की वजह से अजीत सिंह तनाव में आ गए थे। वह अपने चाचा की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें