फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमृत काल में बराबरी के मिल रहे अधिकार

विज्ञापन
कसया में धन्यवाद जनसभा में राज्यमंत्री असीम अरुण का जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं जनजाति के
विज्ञापन
धन्यवाद सभा में बोले-राज्यमंत्री असीम अरुण, अनुसूचित जनजाति के 11 प्रमाण पत्र वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर में रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जनजाति धन्यवाद सभा हुई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण रहे। उन्होंने गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल होने पर पहली बार 11 लोगों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किया।
धन्यवाद सभा को संबोधित करते राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार की ओर से आज गोंड समाज के लोगों को न्याय मिल रहा है। अमृत काल में बराबरी का सामाजिक न्याय जनजाति के लोगों को मिल रहा है। इसमें लाभ पाने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षा ही तय करेगी कि कितना लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस समुदाय के लोगों की तरक्की के लिए सरकार सकारात्मक दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया में समानता, एकता और शांति का संदेश दिया था। उसी तरह डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी संविधान देकर समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म किया। आज आंबेडकर की वजह से सभी लोगों को समान अधिकार मिल रहा है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार ही जनजाति के लोगों को सम्मान देती है। बाकी लोगों ने अनदेखी की है। आज इस सरकार की वजह से हसम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड, कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, हाटा विधायक मोहन वर्मा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एडवर्ड सोरेन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कन्हैया गोंड और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने किया। स्वागत क्षेत्रीय मंत्री सूचित गोंडने किया।
इस दौरान डॉ. शेषमणि गोंड, डॉ. केपी गोंड, राममनोहर गोंड, जयप्रकाश शाह, गणेश गोंड, आनंद गोंड, अमेरिका गोंड, हीरालाल गोंड, दरोगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें