फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर गैरहाजिर जेई नलकूप व डीपीओ के वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हाटा के तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। उनके समक्ष 97 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं, जेई नलकूप, डीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश के साथ एक्सईएन नलकूप से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
डीएम एस. राजलिंगम ने इस मौके पर फरियादियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण संभव हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने समाधान दिवस के अवसर पर अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। डीएम ने अवर अभियंता नलकूप तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। एक्सईएन नलकूप से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

हाटा के संपूर्ण समाधान दिवस में 97 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शनिवार के संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 41, पुलिस विभाग के 15, विकास के दो, समाज कल्याण का एक, स्वास्थ्य का एक तथा अन्य विभागों के 37 मामले आए। इन मामलों में राजस्व विभाग के नौ तथा अन्य तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अवशेष 85 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, एसडीएम हाटा प्रमोद तिवारी, सीओ पीयूष कांत राय, परियोजना निदेशक राजनाथ प्रसाद एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। इसी तरह जनपद की कप्तानगंज, खड्डा, पडरौना, कसया और तमकुहीराज तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हो गया। मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें