फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाईकर्मी की तैनाती का आदेश जारी, प्रधान का धरना स्थगित

Thu, 13 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सिरसिया दीक्षित गांव के प्रधान सुनील दीक्षित का बुधवार को एडीओ पंचायत कार्यालय पर प्रस्तावित धरना स्थगित हो गया। विभाग ने सफाई कर्मचारी के ट्रांसफर को रद कर दूसरे गांव के सफाई कर्मचारी की तैनाती का नया आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


गांव के पहले से तैनात सफाई कर्मचारी का एक माह पूर्व डीपीआरओ द्वारा ट्रांसफर किया गया था, लेकिन वह अब तक नए कार्यस्थल पर ज्वाइन नहीं कर सका था। इसको लेकर ग्राम प्रधान ने सत्ता पक्ष के एक नेता पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए बुधवार को धरने की घोषणा की थी। अब विभाग ने सिरसिया दीक्षित गांव में पहले वाले सफाई कर्मचारी का ट्रांसफर रद कर दिया और उसकी जगह पर परगन छपरा गांव के सफाई कर्मचारी नागेंद्र प्रसाद की तैनाती का आदेश जारी किया है।

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गांव में पहले हुए सफाई कर्मचारी का ट्रांसफर रद करते हुए दूसरे गांव से सफाई कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें