श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पूर्व प्राचार्य प्रो. अमृतांशु शुक्ल। स्रोत-सोशल मीडिया
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बुधवार को भदंत ज्ञानेश्वर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति का सही मूल्यांकन उसके दिवंगत होने के बाद होता है। भंते के दिवंगत होने के बाद न सिर्फ कुशीनगर से बल्कि पूरे देश और दुनिया के लगभग 25 देशों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आए, उनका तांता अभी भी टूट नहीं रहा है। यह उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। कार्यक्रम को भंते नंद रतन, वीरेंद्र तिवारी, प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार, प्रोफेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र और संचालन प्रोफेसर गौरव तिवारी ने किया।
इस दौरान डॉ. सौरभ द्विवेदी, भंते नंदका, प्रोफेसर राम भूषण मिश्र, प्रोफेसर राघवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।