पडरौना। खेल निदेशालय ने प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में 16 खेलों के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित कोच को 1.50 लाख रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
क्रीड़ा छात्रावासों के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय पर प्रशिक्षक तैनात किया जाना है। प्रशिक्षु खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोचिंग मिलेगा। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि कोई खिलाड़ी, जो ओलंपिक, एशियन गेम्स, काॅमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया हो, वह आवेदन कर सकता है। चयन के दौरान अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं, पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। प्रशिक्षकों की तैनाती तैनाती तीन वर्ष के लिए होगी। हर साल उपलब्धि के आधार पर मूल्यांकन होगा।
0
इन खेलों के लिए कर सकते हैं आवेदन
हाॅकी, वाॅलीबाल, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, हैंडबाल, फुटबाल, बाॅक्सिग, क्रिकेट, जूडो खेल में आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं।