पडरौना। जिला स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय बेसिक बाल कराटे प्रतियोगिता हुई। पडरौना ब्लॉक ऑलओवर चैंपियन बना। अब यह टीम मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए दुदही बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के भीतर सर्वांगीण विकास करता है। उनमें नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हाेती है। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र और सह नोडल अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में शुरू हुई प्रतियोगिता में पडरौना ब्लॉक के खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ओवरऑल चैंपियन बने। दुदही ब्लॉक के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहेे। अब पडरौना की टीम मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रवींद्रनगर के आयुष, सूरज मद्धेशिया, आयुषमान, प्रिंस चौरसिया एवं प्रियांशु गोंड ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में यूपीएस भिसवा सरकारी की नीलम गुप्ता, किरन एवं खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान बनाया। कराटे कोच बेबी मद्धेशिया एवं कुमकुम ठाकुर ने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न कराया।
इस दौरान हरेंद्र सिंह, नवनीत तिवारी, संजय सिंह, संदीप तिवारी, योगेंद्र सिंह, शशांक शेखर सिंह, संजय गुप्ता, राजेश यादव, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, पवन, ओमप्रकाश सिंह, अमित तिवारी, मदन यादव, नित्यानंद चौबे, आफताब आलम, प्रमिला देवी, अनिल जायसवाल, अभय गुप्ता आदि मौजूद रहे।