रामकोला। नगर पंचायत के सभी वार्डों में जमीन चिह्नित कर ओपन जिम लगाया जाएगा। इससे वार्ड के बच्चों से लेकर नौजवान तक स्वास्थ्य लाभ उठा सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने वार्ड नंबर एक के आंबेडकर नगर पार्क में ओपन जिम का वर्चुअल उद्घाटन किया।
उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी सभी को सचेत रहने की जरूरत है। नगर पंचायत के सभी वार्डों में जगह चिह्नित करके ओपन जिम लगाया जाएगा। नगर में सड़क-नाली निर्माण के अलावा पथ प्रकाश की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार, विशाल चंद, विकास चौहान, अखिलेश कश्यप, विकास कुमार, संजय सिंह, मंटू आदि उपस्थित रहे।