फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पौधशाला में ही सूख गए एक हजार पौधे, लगाए नहीं गए

Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खैरटिया पौधशाला में सूखे पौधे। संवाद 
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। खड्डा वन रेंज के खैरटिया गंडक कॉलोनी स्थित पौधशाला में रखे गए करीब एक हजार पौधे सूख गए हैं। पौधे अर्जुन प्रजाति के थे। जून में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृहद पौधरोपण अभियान के तहत सड़कों के किनारे रोपण के लिए पौधशाला की जमीन से निकालकर रखा गया था, लेकिन नहीं लगाए जाने के चलते पौधे पौधशाला में ही सूख गए। हर साल इस पौधशाला में लाखों की संख्या में पौधे तैयार किए जाते हैं। इस वर्ष भी सरकार की योजना के अनुसार इन पौधो को सरकारी जमीनों और सड़क किनारे लगाए जाना था। जून में ही पौधों को नर्सरी से निकालकर सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू हो गई थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते न तो समय पर स्थल चयन हो सका और न ही संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही के चलते यह पौधे देखते ही देखते सूख गए। स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग की इस लापरवाही को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल लाखों रुपये पौधरोपण अभियान के नाम पर खर्च होते हैं। लेकिन धरातल पर स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। बड़े अंसारी ने कहा कि जब पौधे समय से लगाए ही नहीं गए तो यह पूरा अभियान दिखावटी साबित हो रहा है। जितेन्द्र यादव का कहना है कि यह सरकारी संपत्ति और संसाधनों की बर्बादी है। समय से रोपण न कराना और पौधों को यूं ही सूख जाने देना गंभीर लापरवाही है। जानकारों की मानें तो एक नर्सरी पौधे को तैयार करने में विभाग की ओर से करीब 30 से 35 रुपया खर्च किया जाता है। इसके बाद भी अगर पौधशाला में पौधे सूख जाते है तो यह ठीक नहीं है। पौधे को समय से लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें