ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
पड़री के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
कठकुइयां। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के पड़री गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मंगलवार को सुबह तकरीबन छह बजे पड़री गांव के पास एक व्यक्ति कप्तानगंज-थावे रेलवे लाइन को पार कर रहा था, तभी कप्तानगंज से थावे की तरफ जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेलवे लाइन की तरफ गए लोगों ने वहां शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। कुबेरस्थान थाने के एसआई अजीत यादव पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाई।