फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 28 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। उधर युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गया। खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव निवासी 40 वर्षीय बसारत अली खेत में पानी चलाने के लिए डीजल लेने बाइक से फटकदौना जा रहे थे। अभी वे मठिया-कोपजंगल मार्ग स्थित मठिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे 20 वर्षीय विजय कुशवाहा, 16 वर्षीय गोलू निवासी कोपजंगल की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे दोनों बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को तुर्कहा सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने बसारत को मृत घोषित कर प्राथमिक उपचार के बाद विजय की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक बसारत विदेश रहते थे। वे करीब एक माह पहले ही घर आए थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के बसारत के पांच बच्चे हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सायदा खातून समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें