हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा नके पास सड़क हादसे में मरने वाली छात्रा अंकू सिंह की फाइल फोटो।संव?
- फोटो : KUSHINAGAR
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
- ढाढ़ा चौराहे पर फोरलेन पार करते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सोमवार सुबह ढाढ़ा चौराहे के पास पढ़ाई करने करने जा रही छात्रा को पिकअप ने टक्कर मार दिया। इलाज के लिए गोरखपुर पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
ढाढ़ा खुर्द गांव के जेवनरहा टोला निवासी अंकू सिंह (17) संतपुष्पा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह प्रतिदिन कोचिंग के लिए ढाढ़ा चौराहे पर आती थी। सोमवार की सुबह वह फोरलेन पार कर ही रही थी कि गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे पिकअप ने छात्रा को टक्कर मार दिया। चौराहे के पास मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर गोरखपुर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। उसका शव लेकर लोग हाटा कोतवाली पहुंचे, जहां विधायक मोहन वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि जिस पिकअप से दुर्घटना हुई, वह पुलिस के कब्जे में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।