सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
- 21 अप्रैल को होनी थी युवक की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सबया के टोला महुअवा में रविवार की भोर में धुरिया मार्ग पर बाइक चालक युवक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की 21 अप्रैल को शादी थी। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सठियांव निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार सिंह किसी काम से धुरिया जा रहे थे। महुअवा गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता विश्वनाथ सिंह ने बताया कि विजय की शादी 21 अप्रैल को होनी थी।