फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
बेलवनिया गांव स्थित कोतरहा पुल पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद जुटी लोगो? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

- बेलवनिया गांव के पास स्थित कोतरहा पुल पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव के पास कोतरहा पुल पर शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे रामकोला थाना क्षेत्र के भरपटिया निवासी गोविंद कुमार (30), हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेरियहवा निवासी नितिश राजभर (28) और राहुल (25) एक बाइक से नेबुआ की तरफ जा रहे थे। अभी बेलवनिया के कोतरहा पुल के पास पहुंचेे ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर जब तक लोग पहुंचते उससे पहले ही मौका पाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत भाग गया। मौजूद लोग अभी घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर रही रहे थे तब तक गोविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था। घटना स्थल पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने गोविंद के शव को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी तुर्कहां भेजवाई। इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसएसआई कैलाश यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें