लोगों ने युवक की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। परेशान हालत में बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे। वह अपने घर पर नहीं था। इससे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने किसी तरह से युवक को तलाश करके उसके साथ सख्ती बरती। तब उसने बताया कि बच्ची को वह धान के खेत में फेंक आया है। परिजनों की मदद से तत्काल पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने बच्ची ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से जानकारी ली।
इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करेगी।