पडरौना। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शानदार जीत दर्ज कर विधान परिषद में अपनी उपस्थिति और मजबूत करेगी। शिक्षक, शिक्षालय और शिक्षार्थी के हित में सदैव कार्य करते रहे हैं।
ये बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कही। वे बृहस्पतिवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय सभागार में एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव में गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव संयोजक विजय कुमार शुक्ल ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए मतदान केंद्रों पर संयोजको को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बैठक को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल, शैलेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया ।
इस दौरान डॉ. संजय मिश्र, पशुपति जायसवाल, डॉ. अमृतांशु शुक्ल, रामक्याश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील प्रजापति, धनंजय तिवारी, वरुण जायसवाल, हरगोविंद रौनियार आदि मौजूद रहे।