फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निराश्रित पेंशन दिलाने के बहाने रिश्तेदार ने बैनामा करा ली जमीन

Sat, 16 Nov 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के धारमठिया निवासी बुजुर्ग महिला ने रिश्तेदार पर निराश्रित पेंशन दिलाने के नाम पर उनकी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप लगाया है। थाने से कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय में अपील की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला एक अक्तूबर 2022 का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

धारमठिया निवासी खैतुन नेशा की रिश्तेदारी पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुआ मठिया में है। यहां का इरशाद अली उनकी बहन का दामाद है। आरोप है कि इरशाद अली महिला को निराश्रित पेंशन की प्रक्रिया पूरा कराने के नाम पर जिला मुख्यालय लेकर आए और धोखे में जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया। इस जालसाजी में तीन और लोग शामिल रहे।
इसकी जानकारी होने पर कई बार हुई पंचायत हुई लेकिन, बात नहीं बनी। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने चार लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इरशाद अली, कमरून निशा, रामेश्वर गुप्ता और सुरेश प्रजापति के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें