फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांचवें दिन बहन के साथ चचेरा भाई भी दरवाजे पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पति से विवाद के बाद 18 माह के बेटे के साथ दरवाजे पर महिला महिला का साथ देने के लिए सोमवार को चचेरे भाई भी धरने पर बैठ गया। महिला ने धरने के पांचवें दिन से रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रामकोला पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित लाडली जायसवाल ने बताया कि फरवरी 2024 को उनका विवाह प्रेमचंद्र जायसवाल के साथ हुआ। पति से विवाद के बाद कुछ माह पहले पंचायत हुई थी। इसके बाद वह छह माह के लिए पिता के घर मायके लखुआ, थाना खड्डा चली गई थी।
पुलिस को तहरीर देने के बाद फिर से महिला बेटे और चचेरे भाई सत्यम जायसवाल के साथ नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच चित्रगुप्त नगर में पति के घर के दरवाजे पर बैठ गई। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष के स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लाडली जायसवाल आई थीं। उन्होंने तहरीर दिया है। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पति को थाने बुलाया गया था। दोनों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें