फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच नवंबर को सीएम को संबोधित सौंपेंगे डीएम को ज्ञापन
विज्ञापन

कसया। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) और गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) के आह्वान पर शिक्षकों ने विरोध जताते हुए शासन से मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सौरभ द्विवेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर संगठन लंबे समय से आवाज उठा रहा है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा अवकाश देने और स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग की। इसके अलावा प्रोफेसर और वरिष्ठ प्रोफेसर पदनाम लागू करने, सातवें वेतन आयोग के तहत लंबित पीएचडी इंक्रीमेंट का लाभ देने और अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

शिक्षकों ने प्रोन्नति प्रक्रिया की विसंगतियां दूर करने के साथ ही परीक्षा संबंधी कार्यों के पारिश्रमिक और यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की भी मांग की। इस क्रम में पांच नवंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. राजेश कुमार जायसवाल, निरंकार राम त्रिपाठी, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार, डॉ. सत्येंद्र गौतम, डॉ. ज्ञान प्रकाश मंगलम, डॉ. अवधेश पांडेय, डॉ. अरुण दुबे, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें