फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन के लिए प्रशासन, समाज एवं सभी विभागों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। अभियान की अवधि के दौरान जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम, गांव स्तर पर निगरानी, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार, कानून एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाए। बाल विवाह की किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि अभियान का उद्देश्य बाल विवाह की घटनाओं को रोकना, समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाना और कानूनी प्रावधानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बालकों एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें