फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। क्षेत्र के साखोपार स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल परिसर में आयोजित स्व. अवधकिशोर सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें परफेक्टर एकेडमी साखोपार को पराजित कर निलेश इलेवन कसया की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साखोपार की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी कसया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 166 रन बनाकर विजेता घोषित हुई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता और उपविजेता टीम को करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें