संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्याें में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
समीक्षा के दौरान डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि वेंडर्स एवं विद्युत निगम आपसी समन्वयता के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें। साथ ही जल जीवन मिशन पेयजल योजना, नमामि गंगे, पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सहित विकासपरक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की आंकड़ेवर समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ आदि उपस्थित रहे।