संतकबीरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी महिला ने एक युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी आदित्य उनसे 1,30,000 रुपये उधार लिया था। करीब छह माह बाद रुपये मांगने पर उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने 7 फरवरी को कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया तो उसने 5 हजार रुपये वापस दिया और प्रत्येक माह के 10 तारीख को रुपये देने की बात कही। आरोप है कि, इसके बाद कई बार रुपये मांगने पर देने से मना कर रहा है।
महिला का आरोप है कि, इसी बीच उसका आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया। रुपये मांगने पर न देकर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कुछ लोगों के पास उनका फोटो व वीडियो भेज भी दिया है। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी आदित्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।