एपी बांध का निरीक्षण करती गंडक बाढ़ नियंत्रण आयोग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। एपी बांध व नरवाजोत बांध पर कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को गंडक बाढ़ नियंत्रण आयोग (जीएफसीसी) की उच्चस्तरीय टीम ने गंडक विभाग के अभियंताओं के साथ एपी तटबंध का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि बांध कई जगह जर्जर हालत में है। इस पर अगले सत्र में नई परियोजना का कार्य कराया जाना जरूरी है। इसके लिए वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
एपी बांध व नरवाजोत बांध पर आगामी मानसून सत्र में कराए जाने वाले बांध सुरक्षात्मक कार्य को लेकर गंडक बाढ़ नियंत्रण आयोग लखनऊ के डायरेक्टर विवेक पाल, डिप्टी डायरेक्टर विवेक जौहरी,गंडक विभाग गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश सिंह, बाढ़ खंड कुशीनगर के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह सहित अन्य अभियंता बृहस्पतिवार को एपी बांध पहुंचे,जहां अभियंताओं ने अहिरौलीदान में किमी 14.500 और नोनियापट्टी मे बांध की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। इसी तरह अभियंताओं जवही दयाल में किमी 3.700 का निरीक्षण किया।