फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यार्थियों को कॅरिअर के बारे में दी गई जानकारी

Fri, 17 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। क्षेत्र के गांव पतया के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के तहत मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कॅरिअर के बारे में जानकारी प्राप्त किया। कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गर्ल्स मेले में बहन-बेटियों को अपना कैरियर चुनने के विषय में कई अहम टिप्स देकर स्वावलंबी बनने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान समिउल्लाह खां और प्रधान डिम्पल पांडेय के ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने विभिन्न सेवा संवर्ग एवं व्यवसायों से संबंधित रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर राव ने कहा कि कैरियर की राह अपने पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग है, जो जटिल होने के साथ ही एक रोमांचक यात्रा भी है। उन्होंने कहा कि आत्म निरीक्षण और कौशल विकास ही आपको सही दिशा में ले जाने का कार्य करता है। ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, समीउल्लाह खां धीरज मिश्रा मुरली मनोहर दीनानाथ ने भी बच्चों का कैरियर चुनने से संबंधित मार्गदर्शन किया गया। शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध तिवारी, संजय राव, कमलेश गुप्ता समेत स्टॉफ कर्मी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें