पडरौना। जिले के सभी थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों की शिकायतें सुनीं। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम योगेश्वर सिंह व सीओ कसया कुंदन सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान राजस्व के 23 और दो पुलिस के दो समेत कुल 25 शिकायते दर्ज हुईं। इसमें से अधिकारियों ने तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पिपरा निवासी जितेंद्र मिश्रा ने एसडीएम से कहा कि वर्ष 1994 से गांव में डीह की जमीन के विवाद को लेकर गांव के रामबृक्ष, शेषमणि, गणेश, रामाश्रय सहित अन्य लोगों से विवाद चल रहा है। इसके संबंध में आठ मई को शिकायत गया था। एसडीएम ने अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक को मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशदिए। एसडीएम ने कहा कि न्यायालय में दोनो पक्ष अपनी बात रखे, निर्णय होने पर कार्रवाई होगी। उनके अलावा मोतीपाकड़ निवासी अयोध्या ने प्राथमिक विद्यालय के किचन में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मुर्ति को निकलवा कर उचित स्थान पर रखवाने की मांग।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, एसआई राजनरायन यादव, कांस्टेबल अनिल यादव, शिवप्रकाश, राजस्व निरीक्षक मिथिलेश गुप्ता, लेखपाल सुरेंद्र कुमार, सुनिता सिंह आदि मौजूद रहे।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाने पर आयोजित समाधान में अधिकारियों के समक्ष कुल चार मामले आए। इसमें से केवल एक मामले का मौके पर समाधान कराया गया। शेष बचे तीन मामलों का टीम बनाकर निस्तारण कराने का आदेश दिया गया।