फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों की मौत के बाद गांव पहुंचे अफसर

Tue, 02 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गुलहरिया में अ​धिकारियों से जानकारी लेते  कमिश्नर अनिल ढींगरा। स्रोत-सोशल मीडिया       
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोले में चार दिन पूर्व बुखार से दो सगी बहनों समेत चचेरे भाई की मौत और आसपास के गांवों में फैले बुखार के प्रकोप ने अफसरों की बेचैनी बढ़ा दी है। सोमवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा और डीआईजी एस चिन्प्पा व डीएम, एसपी मातहतों के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

गांव में भ्रमण कर लोगोंं की सेहत की जानकारी ली और पूरी तरह से बुखार से पीड़ित लोग स्वस्थ्य जब तक नहीं होंगे तब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कैंप करने का निर्देश दिया। जांच में बुखार से पीड़ित बच्चों की मौत लेप्टोस्पायरोसिस से होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार गांवों में 1073 लोगों की जांच किया। 21 लोग बुखार से पीड़ित मिले, जिनका जांच के लिए सैंपल लिया गया। कप्तानगंज ब्लॉक के खोटही गांव में करीब तीन दशक पूर्व बुखार की चपेट में आने से करीब 50 बच्चों की मौत हो गई थी। इसको लेकर शासन तक हंगामा मचा था। गुलहरिया टोले के तीन मासूम बच्चों की बुखार की चपेट में आने के बाद हुई मौत जिम्मेदारों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी से इनकी मौत हुई है।
चौथे दिन कमिश्नर, डीआईजी मातहतों के साथ गांव में पहुंचे और बारीकी से इसकी जानकारी लिया। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि गांव में 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ गांव में कैंप करेगी। जब तक बुखार के रोगी ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक टीम यहीं रहेगी। गांवों में अभियान चलाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। मोतीचक ब्लॉक के असना गांव के 16 घरों में 62 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन

कोई बुखार से पीड़ित नहीं मिला। रामकोला ब्लॉक के खोटही गांव के 31 घरों के 174 लोगों की जांच कराई गई, इसमें 12 लोगों में बुखार मिला। इनका सैंपल लिया गया। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के शोभाछपरा गांव में 57 घरों के 304 लोगों की जांच हुई। इसमें चार लोगों में बुखार के लक्ष्ण मिले, जिनका सैंपल लिया गया। रामपुर खुर्द गांव के 87 घरों में 435 लोगों की जांच हुई। पांच लोग बुखार से पीड़ित मिले।
इनका स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया। सीएमओ ने कमिश्नर को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पिछले तीन दिनों में डेंगू, मलेरिया एवं टायफाइड की रैपिड जांच की, जिसमें कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। साथ ही 18 बच्चों के रक्त सैंपल जांच के लिए गोरखपुर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी है। मृत बच्चों में से एक बच्ची खुशी के रक्त परीक्षण में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी की पुष्टि हुई है।
इसी को देखते हुए गांव में मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में बुखार से पीड़ित सभी बच्चे सामान्य स्थिति में हैं। कमिश्नर ने सीएमओ को आकस्मिक स्थिति के लिए हेल्प लाइन नंबर से जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में सभी उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर सभी विषयों पर समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें