पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने जिलाधिकारी के आदेश पर एनएचएआई व राजस्व की टीम ने हाईवे की जमीन पर लगाए गए टीनशेड को तोड़वा दिया। इसके साथ ही दीवार को तोड़ने के लिए तीन दिन का समय दिया गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने हाइवे किनारे एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाया गया है। आगे टीनशेड गिराया गया है। एनएचएआई द्वारा मकान के आगे लगे टीनशेड और मकान का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि में बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एनएचएआई के जेई सहित अन्य कर्मी राजस्व टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंची और मकान के आगे लगे टीनशेड को ध्वस्त कर दिया। दीवार के कुछ हिस्से भी ढहा दिया। मकान स्वामी द्वारा तीन दिन में घर के हिस्से को तोड़ लेने का समय लिया।