कसया। सीएमओ डॉ चंद्र प्रकाश एवं डीटीओ डॉ एसएन त्रिपाठी के निर्देश पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सीएचसी पर क्षयरोग में कार्यरत कर्मचारियों ने पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी ने कहा कि क्षय रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमारे टीबी विभाग में कार्यरत कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को निशुल्क क्षयरोगियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही निक्षय मित्रों के सहयोग से क्षय रोगियों को प्रोटीनयुक्त पोषण आहार गुड़, भुना चना, सत्तू, गजक, मूंगफली का दाना उपलब्ध कराया जा रहा। जिसे मरीज दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे है। धनतेरस के त्योहार पर प्रोटीनयुक्त पोषण आहार पाने वाले क्षयरोगियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष मिश्र और आभार ज्ञापन एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया। इस दौरान डॉ नेहा पाठक,डॉ गौतम जी गौरव, डॉ जलज गुप्ता आदि मौजूद रहे।