सीताराम चौराहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के सपही टड़वा गांव के भरवा टोली में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें तुर्कपट्टी पुलिस ने नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। एसआई नरसिंह ओझा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य हर महिला को सशक्त बनाना है, ताकि वे न केवल अपने अधिकारों को पहचानें, बल्कि अपने व परिवार की सुरक्षा के लिए सजग भी रहें।