फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पाॅक्सो एक्ट के अभियुक्त पर एनएसए की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पाॅक्सो और एससी-एसटी एक्ट के मामले के अभियुक्त बदरे आलम उर्फ बादल निवासी मड़या कोतवाली खलीलाबाद पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई की है। वह साढ़े 17 साल की बच्ची के याैन शोषण का आरोपी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 17 अक्टूबर 2025 को अपनी पुत्री के साथ याैन शोषण के मामले में 18 अक्टूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटनास्थल का उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। घटना के बाद आसपास की महिलाएं व लड़कियां घरों से निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही थीं।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए 19 अक्टूबर को आरोपी बदरे आलम को जेल भेजा गया था। वह जमानत कराने के लिए प्रयासरत था। अब कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (एनएसए) की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें