फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियमितता कर दुकान आवंटन के मामले में सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक के खेसिया ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में बनी हैं चार दुकानें
विज्ञापन


आवंटन प्रक्रिया का पालन किए बिना तीन दुकानों का आवंटन करने का आरोप
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेसिया स्थित पंचायत भवन परिसर में निर्मित दुकानों के आवंटन में अनियमितता की शिकायत पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रशासक और सचिव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में डीपीआरओ ने साक्ष्यों के साथ सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत खेसिया के पंचायत भवन परिसर में पुरानी दुकानों को तोड़वाकर चार नई दुकानों का निर्माण कराया गया है। शिकायत मिली है कि ग्राम पंचायत की ओर से दुकानों के आवंटन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। मनमाने तरीके से तीन दुकानों का आवंटन कर दिया गया, जो वर्तमान में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्राम प्रधान किरण देवी और ग्राम पंचायत सचिव सलमान खुर्शीद पर आवंटन में वित्तीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी किए जाने से सरकारी धन के निजी हित में इस्तेमाल की आशंका प्रतीत हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें