फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में प्रधान व सचिव को नोटिस

Mon, 25 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला क्षेत्र के चंदरपुर में ग्राम निधि की धनराशि का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेताया ग्राम प्रधान व सचिव की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने डीपीआरओ समेत उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र देकर नियमों का उल्लंघन करते हुए इंटरनेट और वाईफाई के लिए 32,500 रुपये की राशि ग्राम प्रधान के निजी खाते में हस्तांतरित करने का आरोप लगाया था, जबकि सरकारी नियम के अनुसार, प्रधान के व्यक्तिगत खाते में मानदेय के अतिरिक्त कोई भी सरकारी राशि नहीं भेजी जा सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वाईफाई सुविधा गांव में नहीं होने के बावजूद इंटरनेट रिचार्ज के नाम पर 24,000 रुपये का भुगतान किया गया। भुगतान विवरण में नेट रिचार्ज प्रधान की तरफ से कराया गया दर्ज है। उन्होंने यह भुगतान करने में ग्राम सचिव जयप्रकाश सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता ने सचिव पर आरोप लगाया था कि बिना गांव का दौरा किए ही फाइलों में कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान कराते हैं। इस संबंध में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शिकायत के आधार पर हुई जांच में ग्राम प्रधान के खाते में इंटरनेट का रुपये भेजने का मामला सामने आया है। इसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें