फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खोया मोबाइल बरामद कर महिला को सौंपा

Mon, 25 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में भ्रमण पर आई एक महिला का मोबाइल फोन गायब हो गया। महिला की शिकायत पर पर्यटन पुलिस कुछ ही देर में मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया। बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की रीतू सिंह रविवार को कुशीनगर घूमने आई थीं। दर्शन के दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल का पता नहीं चला तो उन्होंने पर्यटन पुलिस से मदद मांगी। पर्यटन एसआई नरेंद्र कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियंका कुशवाहा ने मंदिर परिसर में सघन तलाश शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल मंदिर परिसर के लॉन में पड़ा मिला। पुलिस टीम ने सत्यापन के बाद मोबाइल रीतू सिंह को सुरक्षित वापस कर दिया। संवाद
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
पडरौना। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को महिला सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।
एसपी के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस व एंटी रोमियों टीमों ने बाजारों,चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के रोकथाम,उनके विधिक अधिकारों व आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में बताया गया और पंफलेट वितरित कर जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें