फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व मंत्री को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एथेनॉल प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि के विवाद के बीच किसान की मौत के मामले को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एसडीएम ने पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने पूर्व मंत्री से तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब को कहा है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार की रात को इलाज के दौरान हरपुर गांव के ही एक किसान की गोरखपुर एम्स में मौत हो गई थी। पूर्व राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था कि भूमि अधिग्रहण मामले में हरपुर के किसान की मौत हो गई है।
एसडीएम ने नोटिस में कहा है कि इस तरह का बयान शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न करता है। जिस किसान की मौत हुई है उसकी भूमि अधिग्रहण की जद में नहीं है। किसान की मौत को जमीन अधिग्रहण से जोड़कर देखना गलत है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री का कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन ने नोटिस इसलिए दिया है कि किसान हित में आवाज न उठा सकें। किसान हित में मुकदमा और जेल से मेरा पुराना नाता है। वह झुकने वाले नहीं हैं। नोटिस में दिया गया है उसमें लोरिक साधु की मौत दिखाई गई है। उनकी जमीन चीनी मिल ने पहले ही ले ली थी। इस समय उसके भाई की जमीन पर चीनी मिल का गंदा पानी बहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें