फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेहरा प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले 95 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

Tue, 24 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एक जुलाई से चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही लाभार्थियों में पोषाहार वितरण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले के 95 परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेहरा प्रमाणीकरण नहीं कराया। इसको गंभीरता से लेते इन परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पोषण ट्रैकर के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन माड्यूल के कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस निर्देश के अनुसार आगामी एक जुलाई से आगनबाड़ी केंद्र के जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण नहीं होगा, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें