फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी आठ लाख लोगों को भी नहीं लग सकी कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी आठ लाख लोगों को भी नहीं लग सकी कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज
विज्ञापन

- जिले में 25.39 लाख लोगों को लगाया जाना है टीका
- पहला टीका लगवाने वालों की संख्या सिर्फ 1714125
- 714997 लोगों ने ही लगवाया है दूसरा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित विभिन्न देशों में कोविड महामारी का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। यहां तक कि पड़ोसी जनपद देवरिया में भी इस महामारी से संक्रमित लोग मिले हैं। इसके बावजूद जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने को लेकर अब पहले जैसी उत्सुकता नहीं दिख रही है। पहले जिन केंद्रों पर शांतिपूर्वक टीकाकरण कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ती थी, अब वहां सन्नाटा छाया रहता है। आलम यह है कि टीकाकरण टीमें केंद्रों पर मौजूद रहने के बावजूद लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इससे जिले में टीकाकरण की स्थिति फिर सुस्त पड़ गई है। 25.39 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अभी तक 1714125 लोगों ने पहला टीका लगवाया है, जबकि 714997 लोग ही दूसरा टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे हैं।
इस साल 16 जनवरी को जब कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई थी, तब लोग टीका लगवाने से घबराते थे। धीरे-धीरे जागरुकता बढ़ी और टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई तो इसमें तेजी आई। तीन महीने पहले तो स्थिति यह थी कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पुलिस फोर्स तक तैनात करनी पड़ती थी। उस समय कोरोना महामारी का भय लोगों में बना हुआ था। यह स्थिति तब थी, जब भारत ही नहीं, दूसरे देशों में भी यह महामारी थम गई थी और जन जीवन सामान्य हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। अमेरिका जैसे देश में पिछले सप्ताह कोरोना महामारी के फैलने की दर 18 फीसदी बताई गई थी। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में भी कोविड-19 का नया वेरिएंट हड़कंप मचाए हुए है। अगर और नजदीक आएं तो पड़ोसी जनपद देवरिया में भी कोरोना के नए मरीज मिलने लगे हैं। यहां तीन मरीज मिल चुके हैं। स्थितियां बता रही हैं कि अभी भी कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है। इसके बावजूद कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग की मानी जाए तो जिले में कोविड टीकाकरण के 2539455 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1714125 लोगों ने पहली और 714997 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इस तरह कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जनपद में अभी भी सुरक्षा चक्र पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
ड्यू लिस्ट के आधार पर किया जा रहा टीकाकरण
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर लोग लापरवाह हो गए हैं। महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने बताया कि जो छूटे लोग हैं, उनकी लिस्ट प्रतिदिन अपडेट की जाती है और उसके आधार पर उन्हें फोन कर बताया जाता है कि उनके गांव में टीम गई है, जाकर टीका लगवा लें। उनकी सूची भी कंट्रोल रूम के बाहर चस्पा कराई जा रही है। इसके अलावा सोमवार से ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर हर छूटे व्यक्ति का टीका लगवाया जाएगा। जब टीम सभी लोगों का टीकाकरण कर लेगी, फिर दूसरे गांवों में जाएगी। ऐसे लोगों का नाम वोटरलिस्ट से भी मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें