फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नीट के चलते रविवार को शहर में वाहनों की नो एंट्री

Sat, 02 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नीट के लिए जिले में बने दस केंद्रों में चार पडरौना शहर में हैं। शहर में आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र तक जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने रविवार को भी बड़े वाहनों की शहर में नो एंटी लागू किया है। वहीं, कॉलेज रोड पर सुबह से परीक्षा समाप्त होने तक सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस रास्ते लोग केवल पैदल आवागमन कर सकेंगे। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार को नीट के लिए शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और हनुमान इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। शेष परीक्षा केंद्र जिले के अन्य स्थानों पर बने हैं। पडरौना शहर के ये विद्यालय मुख्य मार्ग पर हैं। यहां आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शहर में रविवार को भी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
उदित नारायण इंटर कॉलेज व उदित नारायण पीजी कॉलेज अगल-बगल हैं। इसको देखते हुए कॉलेज रोड पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। चूंकि कॉलेज के पास ही रेलवे स्टेशन है। इसको देखते हुए कॉलेज रोड के रास्ते लोगों को पैदल आवागमन की छूट दी गई है। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस और होमगार्ड तैनात रहेंगे। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि नीट प्रवेश परीक्षा को लेकर रविवार को शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। इसके अलावा कॉलेज रोड पर आंशिक रूप से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। परीक्षा के दिन कॉलेज रोड पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस रास्ते लोग केवल पैदल आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें