फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच एसडीएम समेत नौ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पांच उपजिलाधिकारियों और नौ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मंगलवार रात जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अक्षय दीपक को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया, विवेक कुमार मिश्रा को एसडीएम पडरौना तथा डॉ. संतराज को एसडीएम खड्डा बनाया गया है। संतराज को एसडीएम (न्यायिक) खड्डा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन

राजीव निगम को एसडीएम (न्यायिक) कसया बनाया गया है। उन्हें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा फाजिलनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सर्वेश कुमार सिंह को एसडीएम (न्यायिक) पडरौना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा देवेंद्र कुमार यादव को तहसीलदार पडरौना, संदीप सिंह को तहसीलदार तमकुहीराज और महेश कुमार को तहसीलदार खड्डा बनाया गया है। अभिषेक कुमार मिश्रा को तहसीलदार कप्तानगंज बनाया गया है। उन्हें तहसीलदार (न्यायिक) कप्तानगंज और नायब तहसीलदार कप्तानगंज का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अभिषेक वर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) पडरौना, विजय कुमार यादव को तहसीलदार (न्यायिक) कसया, गोपाल जी को तहसीलदार (न्यायिक) तमकुहीराज और चंदन शर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) खड्डा की जिम्मेदारी मिली है। जया सिंह की तहसीलदार हाटा के पद पर तैनाती बरकरार रखते हुए उन्हें तहसीलदार (न्यायिक) हाटा और नायब तहसीलदार हाटा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें