फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में नौ लोग घायल

Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में बुधवार की जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार की सुबह गांव के बंसराज और कन्हैया में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के बंसराज, बाबूराम, राहुल, रोहित, विमला देवी और दूसरे पक्ष के कन्हैया, सोनू, आकाश और जयप्रकाश घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराकर घायल लोगों को कसया सीएचसी भेजवाया। वहां इलाज के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कसया एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


0
बेटे ने पिता का फोड़ा सिर
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के आधार छपरा गांव निवासी 60 वर्षीय बैजू मद्धेशिया की बकरी सगा बेटा चुरा लिया। इसका विरोध करने पर बेटे ने डंडे से पिता की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। पुलिस गई लेकिन आरोपी युवक मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें