फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने की 38 वाहनों की जांच

Thu, 30 May 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। लोकसभा चुनाव में किसी तरह के गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने चार पहिया वाहनों एवं संदिग्धों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मीकांत शुक्ल, सब इंस्पेक्टर हीरालाल की अगुवाई में कुशीनगर चौकी के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और मुख्य प्रवेश द्वार पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदान तक सघन चेकिंग जारी रहेगी। सुबह से दोपहर 1:30 बजे तक 18 दो पहिया और 20 चार पहिया वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गाड़ियां और चुनाव सामग्री मिलेगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें