फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गढ़हिया बंसतपुर में मिला नीलगाय का मांस, तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ-नौरंगिया। क्षेत्र के गढ़हिया बसंतपुर गांव स्थित एक घर से नीलगाय के मांस के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नामजद समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया है। पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नेबुआ-नौरंगिया थाना के गढहिया बंसतपुर गांव के इमरान अंसारी के घर शनिवार देर रात पुलिस को नीलगाय काटने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचकर छापेमारी की तो भगदड़ मच गई।
पुलिस ने इमरान को दौड़ाकर पकड़ लिया और बाकी के आठ लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 60 किलो नीलगाय का मांस व काटने वाला हथियार भी बरामद किया है। पुलिस रविवार को आरोपित को जेल भेजने के साथ एक नामजद सहित दस अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद सहित दस पर मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें