कुश्राीनगर के हसू बाजार।
फाजिलनगर क्षेत्र के करजही निवासी जयप्रकाश राय की पुत्री निक्की राय ने रविवार को पटना में आयोजित 21 किलोमीटर की पटना मैराथन में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। निक्की ने बताया कि उनका सपना राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना है।
रजत पदक जीतने पर आयोजन समिति की तरफ निक्की को 15000 रुपये का पुरस्कार दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर माता उर्मिला देवी, राजेंद्र पांडेय, ब्रजेश पांडेय, भारतेंदु पांडेय, चंद्रकेश यादव, प्रमोद गुप्ता, कलाधर तिवारी, संतोष दत्त राय, सफीक जमा खान, रत्नेश तिवारी ने निक्की की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।