फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव की घटना
भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
बरवापट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के पुष्करनगर टोला निवासी सुनील गौंड़ ने बताया कि उन्होंने बहन लक्ष्मी (20) की शादी 11 जून 2021 को विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कोकिलपट्टी निवासी दीपू से की थी। उनका आरोप है कि पति लक्ष्मी को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करता था। शनिवार को सुबह करीब दस बजे गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बहन की मौत हो गई है। सुनील ने बहनोई और उनके पिता को फोन किया तो मोबाइल फोन बंद था। वह बहन के घर पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी। ससुरालवाले घर पर नहीं थे। सुनील ने टेंपो से लक्ष्मी को दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुुनील ने बताया कि शव लेकर पुन: बहन के कोकिलपट्टी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुनील का आरोप है कि बहनोई दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। दस दिन पहले भी मारपीट किया था तो सुनील ने जाकर समझाया था। सुनील ने आरोप लगाया कि दहेज के उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति-पत्नी का झगड़ा था। उसी में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें