फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत, दो दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

बनकटा बाजार (कुशीनगर) । पटहेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरटिया निवासी अमलेश यादव (25) पुत्र हरदेव यादव रविवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बघौचघाट से घर लौट रहे थे। उनके साथी दीपू यादव ने अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन पहले ही अमलेश की शादी हुई थी। बहुभोज की तैयारी में वह मेहमानों के लिए बाजार से मछली खरीदने गए थे। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मछली खरीदकर लौट रहे थे घर
तीन भाइयों में सबसे छोटे अमलेश पूना में रहकर काम करते थे। नौ जून को उनकी शादी थी। रविवार की शाम घर पर बहुभोज का आयोजन किया गया था। घर पर आए रिश्तेदारों की आवभगत में वह बाजार से मछली खरीदने गए। उनके साथ गांव के दीपू यादव (22) पुत्र रामप्रवेश यादव बाइक से बाजार गए। दोनों मछली खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ ही दूरी पर बनकटा बाजार के पास पहुंचे। तभी खैरटिया मोड़ पर फाजिलनगर से आ रहे अज्ञात वाहन ने
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे से दो दिन में विधवा हो गई नवविवाहिता
दुर्घटना में अमलेश यादव की मौके पर मौत हो गई। उनका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घायल दीपू को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। अमलेश की दो दिन पहले ही देवरिया के पिपराझाम की रहने वाली आशा देवी से शादी हुई थी। विदाई के बाद आशा ससुराल गई थी। इसी वजह से रविवार को बहुभोज का कार्यक्रम रखा गया। हाथ की मेंहदी का रंग उतरने के पहले ही उसकी मांग उजड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें