फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर भवन की जगह बनेंगे नए जूनियर विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा के कंपोजिट विद्यालय भुजौली और सोनवल में अब जर्जर भवनों की जगह नए जूनियर विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। शासन से धनराशि की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। दोनों विद्यालयों में नए भवन के निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो करीब एक सप्ताह के अंदर दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भुजौली और सोनवल में जूनियर विद्यालय के पुराने भवन काफी समय से जर्जर हालत में थे। भवन की स्थिति खराब होने के कारण वहां पठन-पाठन कराना भी मुश्किल हो गया था। सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवनों को नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद से दोनों विद्यालयों के बच्चों को अतिरिक्त भवनों में किसी तरह पढ़ाया जा रहा था।नए भवन के निर्माण की स्वीकृति मिलने से विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त और सुरक्षित कक्ष उपलब्ध होंगे। विभाग की ओर से निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब कार्यदायी संस्था के स्तर से निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। चार कमरा, एक हाल, बरामदा और हेडमास्टर कक्ष का निर्माण होना है।
-
शासन से धन की स्वीकृति मिल गई है। एक जूनियर विद्यालय के निर्माण में 29.44 लाख रुपए खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -जयंत भारती, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें