कप्तानगंज। एनएच-730 फ्लाइओवर के पास सर्विस लेन में लगातार हो रहे जलभराव को लेकर शुक्रवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव और एनएचएआई गोरखपुर के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण किया। समस्या दूर करने और सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
सर्विस लेन के दोनों तरफ बारिश का पानी जमा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। जलभराव से दोनों पटरियां से आवागमन बंद हो गई थीं, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष था और लगातार जल निकासी की मांग उठ रही थी।
सीडीओ ने जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सड़क की स्थिति को भी शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।